सांवरे से दिल लगा कर देखले हाले दिल अपना सुनाकर देखले

सांवरे से दिल लगा कर देखले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।

तर्ज – दिल के अरमा आंसुओ में



ज़िन्दगी तेरी सफल हो जाएगी,
हर तरफ खुशिया ही खुशिया छाएगी,
श्याम की ज्योति जगा कर देख ले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।



दिल किसी का ना यहाँ टुटा कभी,

सांवरे का साथ ना छूटा कभी,
हर तरफ नज़रे घूमा कर देख ले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।



याद जब तुझको सताए श्याम की,

देखोगे झलकी मेरे घनश्याम की,
याद में आंसू बहाकर देख ले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।



प्रेम से जब भी बुलाओ आएगा,

बिन्नू कहता श्याम ना रुक पायेगा,
सच्चे दिल से तू बुलाकर देखले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।



सांवरे से दिल लगा कर देखले,

हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।


Previous articleजीवन में जब विपदा आई कौन बचाने वाला मेरा सतगुरु प्यारा
Next articleतेरे फूलों से भी प्यार तेरे काँटों से भी प्यार चित्र विचित्र जी
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here