लेकर राम जी की माला नाचे हनुमत बजरंग बाला लिरिक्स

लेकर राम जी की माला,
नाचे हनुमत बजरंग बाला,
तू भी नचले थोड़ा आज,
तेरे पुरण होंगे काज की,
हनुमत भक्तों रखवाला,
हनुमत भक्तों रखवाला।।

तर्ज – खई के पान बनारस वाला।



सिता माँ का पता लगा कर होय३,

लंका को जलाया रावण को डराकर होय३,
तूने सारे बाग उजारे,
राक्षस है सब संघारे,
कर आए प्रभु का काज,
बोलो जय जय सिया राम,
हनुमत भक्तों रखवाला,
हनुमत भक्तों रखवाला।।



लक्ष्मण को बचाया संजीवन लाया होय३,

अहिरावण को मारा पाताल में आया होय३,
राम को विजयी बनाया,
विभीषण राज दिलाया,
पर किया ना कभी अभिमान,
बोलो जय जय सिया राम,
हनुमत भक्तों रखवाला,
हनुमत भक्तों रखवाला।।



राम रसायन पास तुम्हारे होय३,

सदा रहत हो श्री राम के प्यारे होय३,
‘हितेश’ तेरा गुण गावे,
प्रगति भी तुम्हे मनावे,
तुम्हे भजन सुनाए आज,
बोलो जय जय सिया राम,
हनुमत भक्तों रखवाला,
हनुमत भक्तों रखवाला।।



लेकर राम जी की माला,

नाचे हनुमत बजरंग बाला,
तू भी नचले थोड़ा आज,
तेरे पुरण होंगे काज की,
हनुमत भक्तों रखवाला,
हनुमत भक्तों रखवाला।।

– गायक/ लेखक / प्रेषक –
हितेश व्यास। 8619974653
भागवती भजन मंडली।


Previous articleनिंद्रा बेच दूँ कोई ले तो देसी भजन लिरिक्स
Next articleमहल राधिका का बुहारा करेंगे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here