आता रहूं दरबार भोलेनाथ भजन लिरिक्स

आता रहूं दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ।।

तर्ज – आता रहूं दरबार सांवरे।



मेरी सारी दौलत बाबा,

तेरे चरण की धूलि,
तूने उस पल याद रखा जब,
सारी दुनिया भूली,
करना यही उपकार भोलेनाथ,
करना यही उपकार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ।।



अपने बने पराये सारे,

तूने साथ निभाया,
धक्के खाए जग वालो से,
तूने हाथ फिराया,
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ।।



सर से लेकर पाँव तलक,

तेरा कर्जा है बाबा,
सोच नहीं सकता था उससे,
दिया है तूने ज्यादा,
‘श्याम’ का तू ही संसार भोलेनाथ,
‘श्याम’ का तू ही संसार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ।।



आता रहूं दरबार भोलेनाथ,

मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ।।

Singer – Abhijeet Kohar


Previous articleचरणों में तेरे मिला जो ठिकाना भजन लिरिक्स
Next articleचरण शरण में राख सदाशिव तेरी है दरकार दया कर बम भोले
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here