दरबार ये श्याम प्रभु का है यहाँ जो मांगो वो मिलता है लिरिक्स

Darbar Ye Shyam Prabhu Ka Hai

दरबार ये श्याम प्रभु का है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये श्याम प्रभु का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।

तर्ज – मेरा संकट कटने वाला है।



यहाँ देरी का कोई काम नही,

यहाँ सुबह से होती शाम नही,
पलभर में ही ये बाबा तो,
सबकी तक़दीर बदलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये श्याम प्रभु का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।



ये सबसे सच्चा साथी है,

ये सबसे अच्छा माझी है,
ये थाम ले जिसकी नैया को,
वो भव से पार उतरता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये श्याम प्रभु का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।



ये बिगड़ी बनाने वाला है,

ये जग का पालनहारा है,
इसकी ही मर्जी से भक्तो,
संसार ये सारा चलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये श्याम प्रभु का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।



दरबार ये श्याम प्रभु का है,

यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये श्याम प्रभु का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।

स्वर – विजय जी सोनी।


Previous articleहम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की लिरिक्स
Next articleराम नाम बोलो मन हरे राम बोलो रे भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here