जय गुरुदेव दयानिधि दीनन हितकारी गुरुदेव आरती

जय गुरुदेव दयानिधि,
दीनन हितकारी,
स्वामी भक्तन हितकारी,
जय जय मोह विनाशक,
भव बंधन हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



ब्रह्मा विष्णु सदा शिव,

गुरु मूरति धारी,
वेद पुराण बखानत,
गुरु महिमा भारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



जप तप तीरथ संयम,

दान बिबिध दीजै,
गुरु बिन ज्ञान न होवे,
कोटि जतन कीजै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



माया मोह नदी जल,

जीव बहे सारे,
नाम जहाज बिठा कर,
गुरु पल में तारे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



काम क्रोध मद मत्सर,

चोर बड़े भारे,
ज्ञान खड्ग दे कर में,
गुरु सब संहारे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



नाना पंथ जगत में,

निज निज गुण गावे,
सबका सार बताकर,
गुरु मारग लावे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



पाँच चोर के कारण,

नाम को बाण दियो,
प्रेम भक्ति से सादा,
भव जल पार कियो,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



गुरु चरणामृत निर्मल,

सब पातक हारी,
बचन सुनत तम नाशे,
सब संशय हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



तन मन धन सब अर्पण,

गुरु चरणन कीजै,
ब्रह्मानंद परम पद,
मोक्ष गति लीजै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



श्री सतगुरुदेव की आरती,

जो कोई नर गावै,
भव सागर से तरकर,
परम गति पावै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।



जय गुरुदेव दयानिधि,

दीनन हितकारी,
स्वामी भक्तन हितकारी,
जय जय मोह विनाशक,
भव बंधन हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।

– भजन प्रेषक –
पँ. दीपक कृष्ण शर्मा
7223099914


Previous articleसुन लो श्याम कन्हाई दीवानी तेरे दर पे है आई भजन लिरिक्स
Next articleवृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

2 COMMENTS

  1. ओम जय गुरुदेव की आरती लिखित में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here