सारे तीरथ धाम आपके चरणों में गुरुदेव भजन लिरिक्स

सारे तीरथ धाम आपके चरणों में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।।



ह्रदय में माँ गौरी लक्ष्मी,

कंठ शारदा माता है,
जो भी मुख से वचन कहे वो,
वचन सिद्ध हो जाता है,
है गुरु ब्रह्मा है गुरु विष्णु,
है शंकर भगवान आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।।



जनम के दाता मात पिता है,

आप करम के दाता है,
आप मिलाते है ईश्वर से,
आप ही भाग्य विधाता हैं,
दुखिया मन को रोगी तन को,
मिलता है आराम आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।।



निर्बल को बलवान बना दो,

मूर्ख को गुणवान प्रभु,
‘देवकमल’ और ‘बंसी’ को भी,
ज्ञान का दो वरदान प्रभु,
हे महादानी हे महाज्ञानी,
रहूँ मैं सुबहो श्याम आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।।



दोहा – कर्ता करे न कर सके,

पर गुरु करे सब होय,
सात द्वीप नौ खंड में,
गुरु से बड़ा ना कोय।।

मैं तो सात समुन्द्र की मसि करूं,
लेखनी सब बन राय,
सब धरती कागज़ करूँ,
पर गुरु गुण लिखा ना जाए।।

सारे तीरथ धाम आपके चरणों में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।।

Singer : Poornima Didi Ji


Previous articleमेरा कोई ना सहारा बिन तेरे गुरुदेव सांवरिया मेरे भजन लिरिक्स
Next articleगुरुदेव तुम्हारे चरणों में बैकुंठ का वास लगे मुझको भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

18 COMMENTS

  1. गुरुदेव के गुणों को कोई लेखिनी पूर्णरूप लिख सकें ये असम्भव है, फिर सारे भजन हृदयस्पर्शी हैं, लेखकों एवं भजन गायकों को साधुवाद।
    रवि गुलशन,
    भजन गायक एवं लेखक,
    बहराइच, उत्तर प्रदेश
    9918605797

  2. ye bhajan bahut sundar aur saras hai. Isko sunkar guru ke prati ek prem jagrat hota hai aur man ko ek shanti mahsoos hoti hai.
    {JAI GURUDEV}

  3. Ye bhajan bahut hi pyara hai aur mere guru to mata pita hai mai use bahut chahta hu isliye mujhe mata pita aur guru ki bhajan achcha lagta hai

  4. इस भजन को गा कर या सुनकर सीधा तार जुड़ता है…. मेरी गुरु मेरी दादी जी थी… जो आज हमारे बिच नहीं है पर मुझे लगता है वो जरूर मुझे देख रही है

  5. मुझे ये भजन गाने में बहुत अच्छी लगती है

  6. गुरु की महिमा अपरंपार है प्रेम से बोलो गुरुदेव की जय??

  7. जय गुरुदेव आपके चरणों में कोटि कोटि नमन , प्रणाम वंदन, दंडवत ??????

  8. Mujhe yah Bhajan Guru Vandana bahut acchi lagi aur is Vandana se latest is awaaz mein jo bhi bhajan hai mujhe sare chahie

  9. Ye Bhajan ek dam shi hai hamare guru ke liye unke jeisa koi nhi guru se bda koi bhi nhi punam didi aapki awaz me Jadu hai ise sun ke aakho se aapne aap asu nikalte hai mujhe ye bhut achaa laga ?? karta kre n kr ske par guru kare sab hoe sat duip nou khand me guru ke jeisa n koi Jay Shree radhe radhe

  10. सद्गुरु देवकृपा मिले ऐसो शुभदिन आये

  11. Muja yaha Bajan bahut hi accha lagga or iss Bajan ko suun ka merra Dil or mera Mann ko santi mil gayi ?????

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here