जय जय हे जगदम्बे माता भजन लिरिक्स

जय जय हे जगदम्बे माता,
द्वार तिहारे जो भी आता,
बिन माँगे सबकुछ पा जाता,
जय जय हें जगदम्बे माता,
जय जय हे जगदम्बे माता।।



तू चाहे तो जीवन दे दे,

चाहे पल में जीवन ले ले,
तू चाहे तो जीवन दे दे,
चाहे तो पल में जीवन ले ले,
जन्म मरण सब हाथ में तेरे,
हे शक्ति हे माता,
जय जय हें जगदम्बे माता,
जय जय हे जगदम्बे माता।।



पापी हो या कोई पुजारी,

राजा हो या कोई भिखारी,
पापी हो या कोई पुजारी,
राजा हो या कोई भिखारी,
फिर भी तूने जोड़ा सबसे,
माँ बेटे का नाता,
जय जय हें जगदम्बे माता,
जय जय हे जगदम्बे माता।।



जब जब जिसने तुझको पुकारा,

जब जब जिसने तुझको पुकारा,
तूने दिया है बढ़के सहारा,
हर भूले राही को तेरा,
प्यार ही राह दिखाता,
जय जय हें जगदम्बे माता,
जय जय हे जगदम्बे माता।।



जय जय हे जगदम्बे माता,

द्वार तिहारे जो भी आता,
बिन माँगे सबकुछ पा जाता,
जय जय हें जगदम्बे माता,
जय जय हे जगदम्बे माता।।

Singer : Lata Ji


Previous articleप्रेम के बंधन में मोहन बंध गए भजन लिरिक्स
Next articleआजा आजा रे सांवरिया आजा मोरे अंगना भजन लिरिक्स
Shekhar Mourya
Bhajan Lover / Singer / Writer / Web Designer & Blogger.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here